फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर से देहरा वाया भलेठ, सिहोरबल्ला बस सेवा बंद

Sun, 14 Dec 2025 11:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों ने निगम प्रबंधन से बस सेवा को शुरू करने की खी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। एचआरटीसी देहरा डिपो की सुजानपुर से देहरा जाने वाली बस सेवा बंद हो गई। बस बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर विद्यार्थी वर्ग इससे प्रभावित हो रहा है। यह बस दोपहर को करीब 3:15 मिनट पर सुजानपुर से देहरा वाया भलेठ, सिहोरबल्ला, जरूंडी, नाहलियां, खुंडियां देहरा रवाना होती थी। लेकिन करीब दस दिन से यह रूट पर नहीं जा रही है। कॉलेज, स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ काफी यात्री इस बस पर निर्भर हैं। इस रूट पर बहुत कम बसें चलती हैं। बस सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में अक्षय, प्रवीण, संजीव आदि ने बताया कि बस सुविधा की दरकार है। दो जिलों हमीरपुर और कांगड़ा को यह बस जोड़ती है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग रखी है कि इस बस सेवा को दोबारा शुरू किया जाए। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। एचआरटीसी डिपो देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक से दो दिनों के भीतर इस बस को पुन: शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं देने के लिए निगम प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें