सुजानपुर शहर में कूड़ा डंपिंग साइट पर कीटनाश्क का छिड़काव करता सफाई कर्मचारी। स्रोत: विभाग
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की ओर से शुक्रवार को शहर और चौगान में कीटनाशक छिड़काव किया गया। होली मेले के बाद क्षेत्र में पसरी गंदगी के कारण दुकानदारों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कचरे से किसी भी तरह की महामारी फैलने का खतरा बना हुआ था। समस्या का समाधान करते हुए नगर परिषद की ओर से कूड़ा डंपिंग साइट के साथ-साथ चौक-चौराहों पर कीटनाशक का छिड़काव किया गया है ताकि शहर में साफ-सफाई रहे।
नगर परिषद ने सबसे पहले कूड़ा रखने के लिए बनाए गए स्थान पर कीटनाशक छिड़काव किया। सुजानपुर के वार्ड नंबर दो में पुराने नाले के साथ वाले क्षेत्र को कीटनाशक मुक्त करवाया जा रहा है। इसके साथ ही मेला मैदान को भी साफ करके वहां पर कीटनाशक का छिड़काव करवाया गया है। राष्ट्रीय होली मेला संपन्न होने के बाद शहर में कचरे के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में नगर परिषद सुजानपुर की ओर से सुरक्षा के मध्यनजर कीटनाशक छिड़काव का कार्य शहर में शुरू करवाया गया है।
शहर में सुरक्षा के मध्यनजर कीटनाशक छिड़काव का कार्य का कार्य शुरू करवाया है। नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव करवाया जा रहा है ताकि शहर में किसी भी प्रकार की महामारी न फैले।
-शकुंतला देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद सुजानपुर