फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर मैदान को बना दिया पार्किंग स्थल

विज्ञापन
सुजानपुर चौगान मैदान में पार्क हुए वाहन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
मैदान में गाड़ियों के प्रवेश से हर कोई परेशान
विज्ञापन


वाहन प्रवेश प्रतिबंधित होने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान पार्किंग स्थल में तबदील हो चुका है। मैदान में वाहन प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण भी मैदान में दर्जनों गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इससे मैदान में सैर करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान के मुख्य गेट से वाहन चालक गाड़ियों को मैदान में पार्क कर रहे हैं। इससे हादसों का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों राकेश, कमल नयन, प्रतीक, राजेश गुप्ता, जितेंद्र ठाकुर, वीना धीमान, पूनम आदि ने कहा कि मैदान के भीतर दिनभर वाहन चालक गाड़ियां पार्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे मैदान में खेल अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से चौगान मैदान के भीतर वाहनों की आवाजाही पूर्ण तौर पर प्रतिबंधित की गई है, लेकिन वाहन चालक नियमों की अवहेलना कर वाहन पार्क कर रहे हैं। निजी वाहन प्रशिक्षण मालिक मैदान में लोगों को वाहनों का प्रशिक्षण देने में लगे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे में सुजानपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मैदान के भीतर गाड़ियां घुमाने वालों के चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैदान का एक हिस्सा खेलों के दौरान ही गाड़ियां खड़ी करने के दिया गया है। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना और वहां से बाहर निकालने की ही अनुमति दी गई है। मैदान के भीतर गाड़ी चलाना, यहां वहां जाना पूर्णतया प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें