फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर–चंडीगढ़ बस सेवा बंद, लोगों को भारी परेशानी

Sun, 28 Jun 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सुजानपुर से चंडीगढ़ चलने वाली बस सेवा बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब आठ वर्षों से चल रही ऊना डिपो की यह बस पिछले एक सप्ताह से बंद है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने निगम के तर्क पर रोष जताया है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने रूट को घाटे का हवाला देकर बंद किया है, जबकि यह बस लंबे समय से लगातार चल रही थी। लोगों ने सवाल उठाया कि अगर रूट घाटे में था तो आठ साल तक इसे क्यों चलाया गया।
यह बस सेवा हमीरपुर और ऊना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अहम मानी जाती थी, जहां पहले से ही बसों की संख्या सीमित है। यह बस सुजानपुर से सुबह 5 बजे चलकर सेरा, किटपल, भीयांबी, बंगाणा और ऊना होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती थी।
विज्ञापन

सुबह की यह सेवा नौकरीपेशा लोगों और पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीजों के लिए बेहद उपयोगी थी। इसके बंद होने से आम लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी हो रही है।
इस संबंध में ऊना के आरएम राजेश ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में बसों की दिक्कत के कारण यह रूट बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की बीओडी द्वारा इसे वर्ष 2025 में ही बंद करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें