फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत घर की छत पर बने रसोईघर को तोड़ने का आरोप

Sun, 28 Jun 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप सिंह ने पंचायत घर परिसर की छत पर बने रसोईघर को तोड़े जाने के मामले में बीडीओ नादौन को शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंचायत घर परिसर की छत पर स्थित रसोईघर को 12 जून को तोड़ दिया गया, जबकि इसका निर्माण करीब पांच वर्ष पूर्व सरकारी धन से किया गया था और यह पंचायत की संपत्ति का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि नई पंचायत द्वारा विधिवत कार्यभार संभालने से पहले ही इस कमरे को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे सरकारी धन का नुकसान हुआ है। आरोप है कि यह कार्य बिना किसी अनुमति के किया गया। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नादौन राजेश ठाकुर ने बताया कि वह वर्तमान में अवकाश पर हैं, लेकिन मामले की जानकारी प्राप्त हुई है और इसकी छानबीन की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें