फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर भाजपा का एक पार्षद से संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में एक निर्दलीय पार्षद के साथ बहुमत की करीब आंकड़ा पहुंचाने वाली भाजपा की एक महिला पार्षद का पार्टी से अचानक संपर्क टूट गया है। नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर मंगलवार को अटकलों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से ठीक 1 दिन पहले भाजपा समर्थित पार्षद का कुनबे से बाहर चले जाने को लेकर चर्चा जारी ही। भीतर खाते क्या रणनीति बन रही है, इसको लेकर शहरवासियों की नजर बुधवार को होने वाले चुनाव को लेकर है।
नगर परिषद सुजानपुर में 9 वार्ड हैं। इनमें 4 भाजपा में और 4 कांग्रेसी समर्थक जीत कर आए थे। एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। उसके भाजपा में शामिल होने के कारण बहुमत के लिए 5 का आंकड़ा बना गया था। लेकिन सोमवार को शपथ के बाद कांग्रेस पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। इससे कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव नहीं हो सका।
विज्ञापन

पहले सभी भाजपा के 5 पार्षदों की एकजुटता दिखाई दे रही थी। सोमवार को शपथ होने के ठीक बाद भाजपाई का एक महिला पार्षद से संपर्क न होने के कारण भाजपा में भी हड़कंप मचा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या रणनीति चल जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें