कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट दगनेड़ी में पहुंची नप ऊना की टीम जानकारी प्राप्त करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नगर परिषद ऊना की टीम ने कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट दगनेड़ी का निरीक्षण किया। ट्रीटमेंट प्लांट में हो रहे काम के बारे जानकारी हासिल की। नप की टीम ने एमआरएफ (मैटिरियल रिकवरी फैसिलीटी) के बारे जानकारी ली।
एमआरएफ सामग्रियों को अलग करने और तैयार करने के लिए मशीनों और मैनुअल श्रम के संयोजन का उपयोग करता है। इसमें सभी प्रकार के कूड़े को अलग-अलग करने और उसमें उपयोग योग्य कूड़ेे को अलग-अलग किया जाता है। उसे पुन: उपयोग बनाने के लिए अलग-अलग जगह भेजा जाता है।
नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि नप ऊना की टीम ने मंगलवार को दगनेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट में हो रहे काम के बारे में जानकारी हासिल की।