फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में आया हार्ट अटैक: फॉर्म भरते सेना के जवान की तबीयत बिगड़ी, फर्श पर गिरे; अस्पातल में मौत

Sat, 05 Sep 2026 09:57 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)

सार

हमीरपुर में एक बैंक में काम कराने आए भारतीय सेना के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत मुख्य बाजार में शनिवार को बैंक का काम कराने आए भारतीय सेना के जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय विनोद कुमार निवासी सिहोर बलां डाकघर खुड़िया, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। सुबह 10 बजे के करीब वह अपनी पत्नी के साथ सुजानपुर स्थित बैंक की शाखा में काम कराने आए थे।

बैंक में फार्म भरते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। देखते ही देखते वह नीचे फर्श पर गिर पड़े। बैंक में मौजूद लोगों व कर्मचारियों ने उन्हें सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

प्रथम दृष्टि में मामला हृदय गति रुकने से संबंधित प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों को लेकर छानबीन की जा रही है।- बलबीर सिंह,एसपी हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें