फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुग्राीवानंद महाराज ने जीवनभर भाईचारे को किया मजबूत : धूमल

Mon, 03 Mar 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने व्यक्त किया दुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके जाने से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन में धर्म, सेवा और सद्भाव के संदेश को फैलाने का कार्य किया। उनका जीवन समाज के लिए एक आदर्श था, जिसमें उन्होंने भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत किया।
उन्होंने कहा कि महाराज ने अपने उपदेशों और कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश दिया। उन्होंने हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर मानवता की सेवा की और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनकी ओर से किए गए कार्य सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल ने उनके निधन को आध्यात्मिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य गुरु जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गुरु जी का आशीर्वाद सदैव समाज के साथ रहेगा और उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल अनुयायियों और भक्तों के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें