फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफलता मेहनत पर आधारित : डॉ. अंजना

Tue, 13 Aug 2024 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धनेटा कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में उपस्थित प्राचार्य व विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
धनेटा/गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा और राजकीय महाविद्यालय गलोड़ में सोमवार को ‘जीवन में कर्म की महत्ता’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने शिरकत की। डॉ. रजनीश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन




राजकीय महाविद्यालय धनेटा की सहायक आचार्य डॉ. अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता मेहनत पर आधारित है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के महत्व और उसकी मूल भावना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस में स्व की अपेक्षा पर हित को प्राथमिकता दी जाती है।



डॉ. प्रीतम चंद ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र कर्म आधारित मेहनत और सकारात्मक विचारधारा को अपनाना है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महाविद्यालय में वार्षिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन




डॉ. अजय कुमार ने रोवर्स और रेंजर्स के स्वरूप और उनके विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में योगदान के बारे में बताया। उन्होंने यह भी सूचित किया कि महाविद्यालय की अभिभावक अध्यापक संघ का गठन 14 अगस्त को किया जाएगा, जिसमें सभी विद्यार्थियों को अपने माता-पिता को महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें