फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने वार्षिक समारोह में पहाड़ी नाटी और गिद्दे से लूटी वाहवाही

Sat, 08 Nov 2025 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रावमापा झगड़ियाणी में आयोजित समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। संस्थान।
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वर्ण जयंती राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बच्चों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा, भांगड़ा इत्यादि रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

वहीं, मोबाइल के दुष्प्रभावों से संबंधित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान रीता शर्मा व बिहारी लाल, नीलम शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत सेर-बलौणी, अनिल कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चंगर उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रधानाचार्य अनिता कुमारी ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्य अतिथि व अभिभावकों को विद्यालय की सत्र 2024-25 शिक्षा के क्षेत्र में छठी से 12वीं तक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों एवं सत्र 2025-26 में खेलों के क्षेत्र खंड जिला राज्य स्तरीय खेलों विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियां से अवगत करवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानाचार्य ने मुख्यअतिथि का बैडमिंटन कोर्ट के लिए लाइटें प्रदान करने के लिए भी आभार जताया। इसके उपरांत मेधावियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों स्काउट एंड गाइड, राष्ट्रीय सेवा इकाई स्वयंसेवियों, पाठशाला में शत प्रतिशत उपस्थिति देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि सनातन धर्म हमें यह सिखाता है कि सच्ची शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि वह है जो जीवन में संस्कार, अनुशासन और चरित्र का निर्माण करे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के कारण हिमाचल प्रदेश पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में पांचवें स्थान पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें