फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत और पंजाबी भंगड़े से लूटी वाहवाही

Thu, 20 Nov 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह में देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते छात्र। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और पंजाबी भंगड़े की प्रस्तुति पर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

समारोह में आदित्य शौर्या आदि ने भांगड़ा, अर्णव योगेश आदि ने कवाली, डांडिया और कृष्ण भक्ति गीत पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इसके बाद आदित्य, शुभम व टीम ने वंदे मातरम, स्वागत गीत और सरस्वती वंदना, विनीत भाटी, गुलशन, रवि की टीम ने स्मार्ट फोन के पहले और बाद की जिंदगी पर नाटक, अर्थव, अयान आदि ने देशभक्ति गीत और अक्षय व आदित्य की टीम ने हनुमान चालीसा पर प्रस्तुति दी।
स्कूल प्रधानाचार्य मुशताक मोहम्मद ने मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों के समक्ष वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों में सीबीएसई का पाठ्यक्रम शुरू कर रही है। इससे जहां शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। मुख्यमंत्री ने मात्र पौने तीन वर्षों में ही हिमाचल प्रदेश को शिक्षा की गुणवत्ता में राज्यों की सूची में टॉप फाइव में पहुंचा दिया है।
अंत में खेल, अकादमिक व अन्य विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद

बाल स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह में देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें