-शिक्षा खास खबर
जूम एप के साथ व्हाट्सएप से सीखेंगे कठिन विषय, पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए शिक्षकों ने शुरू किया अभियान
माताओं के साथ शिक्षक विद्यार्थियों के लेंगे ऑनलाइन टेस्ट, होगा मानसिक विकास
बवीता चंदेल
हमीरपुर। जिले के 433 प्राथमिक स्कूलों में बरसात की छुट्टियों में पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करेंगे। शिक्षक विद्यार्थियों को जूम एप, व्हाट्सएप ग्रुप पर लर्निंग सामग्री भेजेंगे। इससे उन्हें पाठ्यक्रम को पढ़ने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। छुट्टियों के बाद शिक्षकों को पढ़ाई की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवानी होगी ताकि आने वाले समय में पढ़ाई को लेकर अन्य उपकरणों का प्रयोग किया जा सके।ऑनलाइन ग्रुपों में विद्यार्थियों की माताओं को भी जोड़ा गया है ताकि पढ़ाई गई गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड हो सके।
वर्तमान में जिले के 703 स्कूलों में प्री-प्राइमरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन ग्रुप बने हुए हैं। जिसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की सामग्री भेजी जाती है। बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी आमतौर पर वीडियो-ऑडियो के माध्यम से पढ़ लेते हैं लेकिन छोटी कक्षाओं पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होती है। समस्या के समाधान को लेकर इस बार स्कूल शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए अभियान शुरू किया है ताकि उन्हें परेशान हो। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के लिए टेस्ट भी लेंगे। जिससे उनके ज्ञान स्तर का आंकलन किया जाएगा। वहीं, बरसात की छुट्टियों के बाद एफए दो की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। ऐसे में विद्यार्थी आसानी से परीक्षाएं दे सकेंगे।
कोट
स्कूल शिक्षकों को पहली और दूसरी कक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों के आधार को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उन्हें स्कूल स्तर पर पढ़ाई करने में दिक्कत न हो। -भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, डाइट गौना करौर