फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को मिलेगी जिम, बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा

Thu, 10 Jul 2025 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धनेटा स्कूल में बनाया गया बैडमिंटन कोर्ट। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेल सुविधाओं का विस्तार किया गया है। स्कूल में अब आधुनिक सुविधाओं से लैस एक जिम और दो बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गए हैं। इन सुविधाओं पर कुल 15 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने बताया कि इन नई खेल सुविधाओं में से 5 लाख रुपये की लागत से जिम स्थापित किया गया है, जबकि 10 लाख रुपये दो बैडमिंटन कोर्ट बनाने पर खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से इन खेल सुविधाओं को विकसित किया गया है ताकि छात्र खेलकूद में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।
उन्होंने कहा कि स्कूल में इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं और छात्रों को एक बड़े मैदान की सुविधा भी प्रदान की गई है। प्रधानाचार्य ने उम्मीद जताई कि यह जिम और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी। धनेटा के छात्रों को खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें