फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को बताईं गणित विषय की बारीकियां

Tue, 08 Jul 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल नादौन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। स्
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। गेस्ट लेक्चर में एनआईटी हमीरपुर से प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा और प्रोफेसर डॉ. गणेश कुमार उपस्थित रहे। डॉ. गणेश कुमार ने बच्चों को गणित विषय को रुचिकर बनाने के सरल तरीके बताए। उन्होंने गणित विषय की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने भौतिकी विषय के तहत नए आयामों के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिली मोहम्मद ने भी बच्चों को विज्ञान के नए-नए आविष्कारों को सीखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक सतीश कुमार शर्मा, सुशील कुमार, अश्विनी पटियाल, शिव कुमार शर्मा, स्मिता, अंबिका शर्मा, अजय कुमार सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें