फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने उतारे विशेष लिफाफे

Sun, 09 Aug 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए विशेष लिफाफों की व्यवस्था की है। हमीरपुर डिवीजन में इस वर्ष करीब 12 हजार राखी के लिफाफे पहुंचाए गए हैं। मांग के अनुसार इन्हें विभिन्न डाकघरों में उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि बहनें अपने भाइयों को राखी सुरक्षित तरीके से भेज सकें।
विज्ञापन

सब डिवीजन बिलासपुर को 4500 और बड़सर क्षेत्र को 3000 राखी लिफाफे भेजे गए हैं। वहीं, 4500 लिफाफे हमीरपुर डाकघर में उपलब्ध रहेंगे। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी राखी भेजने के लिए विशेष लिफाफे आसानी से मिल सकेंगे।
इस वर्ष राखी लिफाफे की कीमत पिछले साल के मुकाबले पांच रुपये अधिक है। रक्षाबंधन के दौरान मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए विभाग ने पहले ही विभिन्न डाकघरों में इनकी आपूर्ति शुरू कर दी है। विशेष लिफाफों में राखी और अन्य सामग्री सुरक्षित तरीके से भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन


कोट :

हमीरपुर मंडल को करीब 12 हजार राखी लिफाफे मिले हैं। इनमें सब डिवीजन बिलासपुर को 4500 और बड़सर डाकघर को तीन हजार लिफाफों की खेप भेजी है। -जोगिंद्र सिंह, उपनिरीक्षक, डाक विभाग मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें