हमीरपुर। नवदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गलोड़ में 11 से 13 नवंबर तक दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार को समारोह में उपभोक्ता आयोग के पूर्व सदस्य एवं एडवोकेट सुशील शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, लगन और अनुशासन अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि इन गुणों के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। समारोह के दौरान फैंसी ड्रेस, प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विद्यार्थियों ने विज्ञान, हिंदी व्याकरण, गणित और अंग्रेजी विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि सुशील शर्मा ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन इस बात का उदाहरण है कि साधारण परिवार से निकलकर भी मेहनत, लगन और अनुशासन से देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर स्कूल के एमडी अनिल वर्मा, अध्यक्ष सरोज वर्मा, प्रधानाचार्य अक्षत ठाकुर, मुख्य अध्यापक डिंपल ठाकुर सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।