फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विभिन्न तकनीकों पर बनाए गए मॉडल प्रदर्शित किए

विज्ञापन
हमीरपुर में जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत मॉडलों को प्रस्तुत करते प्रतिभागी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ विद्यालय के चेयरपर्सन आरसी लखनपाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी सुधीर चंदेल ने कहा कि दो दिवसीय इंस्पायर मानक अवार्ड मॉडल सम्मेलन में तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के विभिन्न स्कूलों से 265 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंस्पायर मानक अवार्ड योजना विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं दूरदर्शी लक्ष्यों को प्रदर्शित करने के लिए सुदृढ़ मंच प्रदान करती है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से दस हजार रुपये की राशि उत्कृष्ट मॉडल बनाने के लिए प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न तकनीकों पर बनाए गए मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।
इन मॉडलों में से 10 से 12 फीसदी विद्यार्थियों के मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे। सम्मेलन में मॉडलों के मूल्यांकन के लिए एनआईएफ देहरादून से पारस सिंह, डॉ. कुलदीप और एनआईटी हमीरपुर से डॉ. पमीता अवस्थी निर्णायक मंडल की भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर जिला बिलासपुर से नोडल अधिकारी रविंद्र कटवाल, जिला ऊना से नोडल अधिकारी पुष्पा रानी, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के निदेशक पंकज लखनपाल, स्कूल प्रधानाचार्य नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, अश्वनी शर्मा सहित अन्य स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें