फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण से सिकुड़ गया मैहरे बाजार, मूक दर्शक बना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल का मैहरे बाजार अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन सिकुड़ता जा रहा है। दुकानदारों की ओर से प्रतिदिन सड़कों पर दुकानें सजाई जा रही हैं। इस कारण वाहनों और राहगीरों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बाजार में जाम लगाना आम बात हो गई है। लोगों के शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अभिषेक, मुकुल ठाकुर, सुमन, दीपक, विनोद, विक्रम आदि ने कहा कि बाजार में अधिकतर दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजाया हुआ है। वहीं, बाजार में निजी वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई जगह भी चिह्नित नहीं है। ऐसे में निजी वाहन भी सड़क पर बेतरतीव तरीके से खड़े रहते हैं। इस कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं, दिसंबर माह से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।
ऐसे में बाजार में अधिक संख्या में लोगों का आना स्वाभाविक है, लेकिन बढ़ते अतिक्रमण के कारण विभाग का आंखें मूंद कर बैठना किसी बड़ी लापरवाही से कम नहीं है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण की समस्या का हल करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाते हैं और कई बार कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस साथ मिलकर शीघ्र ही बाजार का औचक निरीक्षण किया जाएगा और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें