फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में एचआरटीसी काउंटर पर नहीं बन रहे विद्यार्थियों के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जाना पड़ रहा हमीरपुर, होती है परेशानी
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बड़सर में ही पास बनाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में एचआरटीसी काउंटर पर विद्यार्थियों को बस पास बनाने की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पास के जरिये लाभार्थी को किराये में छूट मिलती है। बुजुर्ग, सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग, महिलाओं और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलता है। मैहरे काउंटर में महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए तो पास बनाने की सुविधा है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए पास बनाने की कोई सुविधा इस काउंटर पर मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

बड़सर उपमंडल का प्रमुख कस्बा है और यहां पर स्कूल, आईटीआई, होटल मैनेजमेंट संस्थान, राजकीय महाविद्यालय के साथ अन्य कई कोचिंग और शिक्षण संस्थान हैं। ऐसे में क्षेत्र के विभिन्न जगहों से हर रोज सैकड़ों विद्यार्थी यहां पर बसों के माध्यम से पहुंचते हैं। इन सभी को पास बनाना हो तो इसके लिए उन्हें जिला मुख्यालय हमीरपुर जाना पड़ता है। विद्यार्थियों संजीव, राघव, सुमित, प्रीत, अक्षय, सजल, रागिनी, निखिल आदि ने कहा कि अगर पास बनाने की सुविधा यहां मिल जाए तो उन्हें काफी सुविधाजनक हो जाएगा। इस बारे में एचआरटीसी के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि यह सुविधा शुरू करने के लिए काउंटर में कंप्यूटर सेटअप का होना आवश्यक है। इस वजह से वहां पास नहीं बन पाते हैं। आगामी समय में मैहरे काउंटर पर विद्यार्थियों के लिए पास बनाने के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें