फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ की कमी पर भड़के स्टूडेंट, माइग्रेशन मांगी

Mon, 19 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला हमीरपुर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्टाफ की कमी की समस्या को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर में धरना-प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज समस्याओं को लेकर जनवादी नौजवान सभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल मनकोटिया की अध्यक्षता में विवि के कुल सचिव राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में अध्यापकों की काफी कमी है। कई ट्रेडों में कोई अध्यापक नहीं है। ऐसे में सेमेस्टर पास कर चुके सीनियर विद्यार्थी ही निचले सेमेस्टर के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। अधिकतर विद्यार्थी सेमेस्टर में पास नहीं हो पा रहे हैं।

इसके चलते अधिकतर विद्यार्थी कॉलेज से माइग्रेशन करवाना चाहते हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन उन्हें एनओसी नहीं दे रहा है। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन पर मनमाना जुर्माना वसूलने, हर सेमेस्टर की फीस मनमाने तरीके से बढ़ाने और मनमाने फंड वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने प्रदेश तकनीकी विवि प्रबंधन से मांग की है कि उन्हें कॉलेज से माइग्रेशन दिलाई जाए ताकि उनका भविष्य अंधकारमय होने से बच सके। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में काजल, ज्योति, सुष्मिता, मधु, रितेशिका, राजकुमार, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिप्र तकनीकी विवि के कुल सचिव राकेश कुमार का कहना है कि कॉलेज का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। विद्यार्थियों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें