फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी, हमीरपुर कॉलेज में दूसरे दिन पहुंचे 1010 विद्यार्थी

विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर पर बसों का इंतजार करते स्कूली छात्र। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। महाविद्यालय शुरू होने के दूसरे दिन विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को दूसरे दिन 1010 विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। कॉलेज में कुल 4 हजार 709 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। इनमें से कुल 1400 के करीब छात्रों को रोजाना कॉलेज में बुलाया जा रहा है। स्नातकोत्तर, वाणिज्य से सभी विद्यार्थियों को कॉलेज बुलाया गया। वहीं, अन्य स्नातक में 50 फीसदी संख्या के साथ कक्षाएं लगीं। कॉलेज के मुख्य गेट पर सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथ सैनिटाइज करवाए गए। प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार-मंगलवार को कला संकाय तृतीय वर्ष, बुधवार-वीरवार को द्वितीय वर्ष और शुक्रवार-शनिवार को प्रथम वर्ष की कक्षाएं लगेंगी। विज्ञान संकाय की कक्षाएं प्रतिदिन 50 फीसदी विद्यार्थी संख्या के साथ ली जाएंगी।
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय, स्नातकोत्तर विषयों और व्यवसायिक विषयों की कक्षाएं 100 फीसदी उपस्थिति के साथ प्रतिदिन लगेंगी। महाविद्यालय में वर्तमान समय में वाणिज्य में 444, बीएससी में 981, कला संकाय में 1589, एमएससी जूलॉजी में 42, बीसीए में 118, बीबीए में 171, पीजीडीसीए में 27, एमएससी बॉटनी में 52, एमए अर्थशास्त्र में 51, एमए हिंदी में 55, एमकॉम में 55, एमएससी गणित में 80, एमए अंग्रेजी में 45, बीएससी फिजिकल क्लब में 191, बीवॉक रीटेक व मैनेजमेंट 9, बीवॉक हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म में 106 व अन्य विषयों को जोड़कर कुल 4 हजार 709 के करीब छात्र शिक्षा ले रहे हैं। वहीं, बड़सर महाविद्यालय में 400 में से 300 विद्यार्थी उपस्थित रहे। सुजानपुर महाविद्यालय में 365 में से 279 विद्यार्थी उपस्थित रहे। नादौन महाविद्यालय में 900 में से 752 विद्यार्थी उपस्थित रहे। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में 680 विद्यार्थियों में से 446 कॉलेेज पहुंचे। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में 274 में से 184 विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें