फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में दूसरे दिन 75 फीसदी छात्र स्कूल पहुंचे

विज्ञापन
डीएवी स्कूल हमीरपुर के छात्र कक्षा में सामाजिक दूरी बनाकर बैठे हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में मंगलवार को 75 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे जबकि, पहले दिन जिले में 55 फीसदी ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे थे। शिक्षा विभाग की ओर से जारी माइक्रो प्लान के तहत जिन कक्षाओं में छात्र 100 से अधिक हैं, उन्हें अलग-अलग दिनों में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी स्कूलों में छात्रों के पहुंचने पर थर्मल स्क्रीनिंग हुई। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी नियमों और मास्क इत्यादि का भी सख्ती से पालन किया गया। स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं के लिए लंच ब्रेक तथा छुट्टी का समय भी अलग-अलग रहा। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि मंगलवार को जिला भर में 75 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने के बाद छात्र-अध्यापक काफी उत्साहित हैं। सभी स्कूलों में निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें