फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर कॉलेज की छात्रा बनीं पंचायत में वार्ड सदस्य

विज्ञापन
ग्राम पंचायत देई का नौण में 23 वर्षीय वार्ड सदस्य बनीं कंचन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत देई का नौण के नरेली पनियाला वार्ड चार से 23 वर्षीय युवती वार्ड सदस्य चुनी गई हैं। सोमवार को वार्ड सदस्य ने पंचायतघर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वह सात मतों से चुनाव जीतकर पंचायत प्रतिनिधि बनीं है। कंचन कुमारी (23) अविवाहित है और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से एमए की पढ़ाई कर रही हैं। छात्रा ने वार्ड के विकास और यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की।
विज्ञापन

कंचन ने चुनाव के दौरान 74 मत हासिल किए और अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को सात मतों के अंतर से हराया। कंचन ने कहा कि जो विश्वास वार्ड वासियों ने उस पर जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगी और वार्ड को मॉडल बनाएंगी। वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है। सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद वह अब आधिकारिक रूप से वार्ड सदस्य बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें