फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छात्र ने कॉलेज शिक्षक पर उठाया हाथ, आरोपी पंद्रह दिन के लिए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को एक छात्र ने कॉलेज के शिक्षक पर ही हाथ उठा दिया। इससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने आरोपी छात्र को प्रधानाचार्य के हवाले किया और पुलिस थाना हमीरपुर से पुलिस टीम को मौके पर बुलाया। गुरु पर हाथ उठाने के आरोप में आरोपी छात्र को पंद्रह दिन के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के बाद आरोपी छात्र के माता और पिता भी कॉलेज में पहुंच गए।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बेटे की गलती पर शिक्षक से माफी मांगी और बेटे के भविष्य को देखते हुए उसे माफ करने की गुजारिश की। वहीं, प्रधानाचार्य ने आरोपी छात्र की कक्षा के संबंधित शिक्षक को भी मौके पर बुलाया और उनसे इस छात्र का पिछला रिकॉर्ड मांगा गया तो शिक्षक ने कहा कि आरोपी छात्र बीए तीसरे वर्ष का छात्र है और पिछले तीन साल से उसका परीक्षा परिणाम अव्वल रहा है। अभी तक न तो आरोपी छात्र किसी कक्षा से अनुपस्थित रहा है और न ही परीक्षा में किसी भी विषय में रि-अपीयर है। कॉलेज प्रबंधन ने पिछला रिकॉर्ड साफ-सुथरा पाए जाने और माता-पिता की गुजारिश पर गोर करते हुए पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया। लेकिन, उसे पंद्रह दिन के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को आरोपी छात्र कॉलेज के विज्ञान संकाय के एक कमरे में एक अन्य छात्रा के साथ बैठा हुआ था। तभी वहां से गुजर रहे विज्ञान संकाय के एक शिक्षक ने दोनों से अकेले में कमरे में बैठने का कारण पूछा और पहचान पत्र दिखाने को भी कहा। इस दौरान छात्र अपना पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। शिक्षक ने उसे बाहरी तत्व मानते हुए कॉलेज प्रबंधन के नियमानुसार कार्रवाई का डर दिखाया तो वह शिक्षक से उलझ पड़ा और हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने हस्तक्षेप किया।
उधर, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने कहा कि विज्ञान संकाय के एक शिक्षक पर बीए तृतीय वर्ष के एक छात्र ने हाथापाई की है। संबंधित छात्र मौके पर अपना पहचान पत्र भी नहीं दिखा पाया। बाद में कला संकाय के शिक्षक ने संबंधित छात्र का पिछला रिकॉर्ड उत्तम बताया। इसलिए पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है, लेकिन आरोपी छात्र को पंद्रह दिन के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें