फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरे छात्र की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत ब्यास नदी में दोस्तों के साथ नहाने उतरे 18 वर्षीय छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। छात्र के नदी के गहरे पानी में जाने से उसके साथियों ने शोर मचाया लेकिन, उसे बचाया न जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में डूबे छात्र की तलाश शुरू की। रविवार शाम को शव नदी से बरामद कर लिया गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 18 वर्षीय रितिक (आशू) पुत्र संतान सिंह निवासी औद्योगिक क्षेत्र कोहला के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर के समय अपने दोस्तों के साथ घर के निकट ही ब्यास नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों का कहना है कि नदी किनारे नहाने के दौरान देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया। युवकों के शोर मचाने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर युवक की तलाश आरंभ कर दी। लोगों ने इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने भी काफी देर तक ग्रामीणों सहित युवक की तलाश की। शाम को युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। छात्र अपने माता पिता सहित कई वर्षों से नादौन के औद्योगिक क्षेत्र कोहला में अपने ननिहाल में रहता था। वह स्थानीय कालेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। शाम को जब शव बरामद हुआ तो एसडीएम डीआर धीमान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत प्रदान की। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने बताया कि छात्र का शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें