हिम अकादमी स्कूल हीरानगर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में बैंड-3 का वार्षिक समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कलर्स ऑफ इंडिया थीम पर मनाए गए इस समारोह में पूर्व सैनिक निगम के सचिव अनुपम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय के अकादमिक प्रधानाचार्य डा. हिमांशु शर्मा ने स्वागत भाषण पढ़ा। मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यातिथि, विद्यालय के चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन चंद्रप्रभा लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्य हिमांशु शर्मा, विद्यालय निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य विकासनगर नैना लखनपाल, प्रधानाचार्य हीरानगर विनीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। लक्की डिप-1 की विजेता कुसुम को मुख्यातिथि ने इनाम देकर सम्मानित किया। बैंड-3 के लगभग 43 छात्रों को अलग-अलग क्रियाकलापों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। लक्की डिप-2 की विजेता वंदना को विद्यालय के वाइस चेयरमैन ने इनाम देकर सम्मानित किया। लक्की डिप-3 की विजेता सीमा ठाकुर को विद्यालय वाइस चेयरमैन ने इनाम देकर सम्मानित किया। लक्की डिप-4 की विजेता मीनाक्षी को अरविंद शर्मा ने इनाम देकर सम्मानित किया।