फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। विकासखंड बमसन टौणी देवी व विकासखंड कार्यालय हमीरपुर के बाहर उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसमें पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी सहायक शामिल रहे। इस दौरान बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर व टपरे पंचायत के प्रधान दीवान चंद ने महासंघ के खंड अध्यक्ष अजय कुमार को अपनी ओर से समर्थन पत्र सौंपा।
विज्ञापन



पंचायत प्रधानों ने उनकी मांगों को जायज माना है तथा जल्द से जल्द पूरा करने की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह व प्रदेश सरकार से मांग की है। आपदा की इस घड़ी में बिना पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं के कार्य संभव नहीं है। इसके चलते उनके मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। इस दौरान महासंघ के खंड अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उनकी जिला परिषद कैडर से पंचायती राज विभाग में समायोजन की मांग काफी समय से लंबित है तथा इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। इसके साथ ही वेतन विसंगतियां भी दूर की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है ताकि उनकी मांग पूरी हो सके। इस दौरान जिला परिषद कैडर के पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन




(समाचार: सोनम शर्मा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें