फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क समस्या से जूझ रहे बन्ह गांव के ग्रमीणों ने बीच सड़क पर जेसीबी रोक किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के साथ लगते गांव बन्ह के ग्रामीणों ने सोमवार को कॉलेज निर्माण कार्य के कारण प्रभावित हो रही गांव की सड़क पर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर निर्माण कार्य में लगी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की जेसीबी को सड़क के बीच रोककर ग्रामीणों ने उसके आगे बैठकर प्रदर्शन किया। मौके पर एसडीएम नादौन और थाना प्रभारी नादौन सहित केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने इस सड़क को खोला और प्रदर्शन बंद कि या।
विज्ञापन

ग्रामीणों वार्ड सदस्य इल्म दीन, लियाकत अली, बाबू खान, फांदी खान, रानी बेगम, सोनी बेगम और स्लीमो बेगम ने बताया कि कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले करीब 20 वर्षों से वे पक्की सड़क से आवाजाही करते थे लेकिन संबंधित भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम होने के उपरांत यह सड़क निर्माण कार्य के बीच आ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कैंपस के बीच से ही सड़क देने या फिर गांव के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग देने की बात कही थी। अस्थायी सड़क जो प्रशासनिक भवन की तरफ से गांव के लिए जाती है, उसे कार्य के चलते क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस सड़क से बरसात के मौसम में आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर मिट्टी और कीचड़ होने के कारण राहगीरों को तो परेशानी होती है। कई बार आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है। समस्या के बारे में कई बार शासन और प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला। सोमवार सुबह ही जब स्कूल के बच्चों वाला वाहन खस्ताहाल सड़क पर से नहीं गुजर पाया तो ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर संपर्क सड़क पर कंपनी की जेसीबी को रोककर उसके सामने बैठकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एसडीएम नादौन विजय धीमान, नायब तहसीलदार कांगू व हलका पटवारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्या को सुना। समस्या सुनने को उपरांत एसडीएम ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि गांव के लिए जाने वाले पुराने संपर्क मार्ग को शीघ्र बहाल किया जाए या फिर प्रशासनिक ब्लॉक की तरफ से जाने वाली सड़क को गांव तक पक्का करके दो सप्ताह के भीतर सुविधा मुहैया करवाई जाए अन्यथा फिर प्रशासन जनहित में कानूनी पहलू पर विचार करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को नोटिस भी दिया जा सकता है। इस मौके पर थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलवीर चौधरी, नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें