फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने राजेंद्र राणा के समक्ष उठाई समस्या

Thu, 20 Aug 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर के समीप और अन्य निर्धारित स्थानों पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले संचालकों ने बुधवार को पूर्व विधायक राजेंद्र राणा से मुलाकात कर कारोबार प्रभावित होने की समस्या रखी।
विज्ञापन

वेंडरों ने कहा कि नए स्थानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम है। साथ ही छाया, पेयजल और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने मांग की कि ऐसा स्थान उपलब्ध करवाया जाए, जहां आम लोगों की पहुंच आसान हो और वे कारोबार सुचारु रूप से चला सकें।
वेंडरों ने कहा कि उनकी आजीविका इसी कारोबार पर निर्भर है। वहीं, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें