नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में बुधवार को भारी बारिश के बीच कई सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी नियमित समय पर पहुंच गए। स्कूल पहुंचने के बाद उन्हें एसडीएम की ओर से विद्यार्थियों के लिए अवकाश रखने के निर्देश की जानकारी मिली।
लगातार बारिश और बिगड़े हालात को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। बारिश के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों पर पानी और मलबा आ गया था। खड्डों और नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ था।
ऐसे में सुबह स्कूल के लिए निकले विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए अवकाश घोषित किया गया। हालांकि स्कूल स्टाफ को प्रशासनिक और जरूरी कार्यों के लिए दोपहर तीन बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना पड़ा।
कई विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के बाद छुट्टी की जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताया।
कोट
भारी बारिश के कारण बने हालात को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया, जबकि शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने दोपहर तीन बजे तक स्कूल में उपस्थित रहकर अपनी ड्यूटी निभाई।
-निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन