फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हनोह में लावारिस पशुओं की समस्या बनी सिरदर्द

Mon, 25 May 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुभाष, निवासी हनोह
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत हनोह पंचायत में लावारिस पशुओं की बढ़ती समस्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले लावारिस पशुओं से किसान खासे परेशान हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष भी उठाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशी लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही यह मुद्दा ठंडे बस्ते में चला जाता है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा पंचायत में युवाओं और बच्चों के लिए पार्क और ओपन जिम जैसी सुविधाओं का भी अभाव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास की कई पंचायतों में ये सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन हनोह पंचायत के लोग अभी भी इससे वंचित हैं।
युवाओं को सुबह-शाम व्यायाम और खेल गतिविधियों के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रत्याशी विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जीत के बाद अधिकतर वादे अधूरे रह जाते हैं।



-
लावारिस पशुओं की समस्या का अभी तक हल नहीं हुआ है। खेतों में लावारिस पशु फसलों को खराब कर रहे हैं। पंचायत चुनावों के प्रत्याशी जीतने के बाद इस समस्या को हल करने के लिए व्यापक कदम उठाएं। -मोनिका देवी, निवासी हनोह
लावारिस पशु सड़क पर जाम का कारण बनते हैं। कभी-कभी तो इनसे दुर्घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रशासन को भी समस्या का समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। -लेखराज, निवासी हनोह
जिम की पंचायत में काफी दरकार है। युवाओं को व्यायाम करने के लिए स्थान मिलेगा। नशे से दूर रहने के लिए जिम की लंबे समय से मांग की जा रही है। भावी पंचायत प्रधान को इस मांग को जरूर पूरा करना चाहिए। -सुभाष, निवासी हनोह
लावारिस पशु गंभीर समस्या है। इन पशुओं के चलते किसानों ने खेती करना छोड़ दिया है। पंचायतों को प्रशासन से सहयोग कर इनका स्थाई समाधान करना चाहिए। ऐसे में किसान खेती करना ही छोड़ देंगे। -हेमराज, निवासी जड़ोह

सुभाष, निवासी हनोह

सुभाष, निवासी हनोह

सुभाष, निवासी हनोह

सुभाष, निवासी हनोह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें