टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक झलाण में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
वैक्सीनेशन:
गलोड़ अस्पताल में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक एचपीवी वैक्सीनेशन के तहत किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन :
रमेड़ा में आयोजित भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक अंकुश शर्मा दोपहर 12:30 बजे से शाम चार बजे तक श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करेंगे।
भंडारा:
पौराणिक एवं ऐतिहासिक सदाशिव चामुक्खा महादेव मंदिर नादौन में वार्षिक भंडारे का आयोजन होगा। सुबह आठ बजे मंदिर में पूजा अर्चना और हवन होगा।