फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से रहें दूर, सिर्फ पढ़ाई के लिए करें मोबाइल का उपयोग : प्रशांत

Thu, 25 Dec 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नाजिया
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोरंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रशांत सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। अगर समाज में कोई भी नशे की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें, ताकि इसकी रोकथाम की जा सके। इसमें युवाओं की अहम भूमिका है।

उन्होंने बताया कि मोबाइल के फायदे के साथ नुकसान भी हैं। सिर्फ पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचें। फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग सोच समझकर ही करें। उन्होंने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

साइबर अपराधी लालच का जाल फेंकते हैं और पढ़े-लिखे लोग फंसते जा रहे हैं, इसलिए मुफ्त और बिना किसी योगदान के कोई उपहार या रकम दे रहा है तो सतर्क हो जाएं। अंजान कॉल पर भरोसा न करें और बहकावे में न आएं।

किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने बताया कि बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए आगे बढ़ें। मेहनत करने से सब हासिल होता है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने थाना प्रभारी भोरंज प्रशांत ठाकुर और अमर उजाला का धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम से प्रशिक्षुओं को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इस मौके पर प्रशिक्षण इंचार्ज संजीव धीमान, राज कुमार, जीत सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

बॉक्स

कार्यक्रम बहुत ज्ञानवर्धक रहा। उदाहरण देकर जिस ढंग से बात कही, वह काफी रोचक लगी। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिएं। -महक

आज से पहले नशे और साइबर क्राइम पर इतने सरल और सहज तरीके से किसी ने जागरूक नहीं किया। कार्यक्रम में बहुत अच्छी जानकारियां मिली हैं। -नाजिया

नशा किस तरह युवाओं को बर्बाद कर रहा है, इसे अच्छे ढंग से कार्यक्रम में बताया गया है। साइबर अपराध के बारे में अच्छी जानकारी दी गई। -अनिकेत

कार्यक्रम से न केवल जागरूकता बढ़ी है, बल्कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। एसएचओ सर ने हर चीज को बहुत सरल तरीके से बताया। -मुनीत



औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद मुख्यातिथि सहित स्टाफ। संवाद

नाजिया

नाजिया

नाजिया

नाजिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें