फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के सामने हवा में गोली चलाने के मामले में आज कोर्ट में होंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटे एक गांव की कॉलेज छात्रा का पीछा कर उसके सामने हवा में गोलियां चलाने वाले अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। सोमवार को पुलिस छात्रा को कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज करवाएगी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन की है। शनिवार और रविवार को पुलिस मौके पर गई और उस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी व्यक्तियों को ट्रेस कर लिया है, लेकिन उन्हें हिरासत में नहीं लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रा के कोर्ट में बयानों के बाद मामले में आगामी कार्रवाई होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को खुद मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की थी। शुक्रवार शाम को डिग्री कॉलेज हमीरपुर में पढ़ने वाली छात्रा जब अपने गांव जा रही थी तो उसकी बस छूट गई। लंबलू से छात्रा अपने गांव के लिए पैदल ही निकल गई। इस दौरान आईटीआई लंबलू के पास पड़ती सुनसान जगह पर एक गाड़ी में सवार कुछ व्यक्ति उस छात्रा का पीछा करने लगे। छात्रा के पीछे गाड़ी लगाकर व्यक्तियों ने उसे दौड़ाया।
इसके बाद युवकों ने छात्रा से कुछ मीटर दूरी पर गाड़ी खड़ी की और हवा में गोली चला दी। छात्रा ने शिकायत में कहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे। पंचायत प्रधान सुरेश शास्त्री का कहना है कि पुलिस ने फोन कर उन्हें छात्रा को कोर्ट में पेश होने के लिए लाने को कहा है। वह सोमवार को व्यस्तता के चलते स्वयं नहीं आ सकते। पुलिस ने छात्रा के साथ किसी महिला अभिभावक को भेजने के लिए कहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। विस सत्र होने के चलते वह इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें