फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैल स्कूल की छात्रा और अध्यापकों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
Eight Corona positives including Rale School student and teachers - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
रंगस/हमीरपुर। उपमंडल रंगस की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल की दो शिक्षकों और एक छात्रा समेत रविवार को जिले में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रैल स्कूल में शनिवार को अध्यापकों और विद्यार्थियों के सैंपल जांचे गए थे। इनमें से तीन सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। स्कूल को सैनिटाइज कर सोमवार को कक्षाओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि रैल में कार्यरत 50 और 46 वर्षीय दो महिलाओं तथा एक 16 वर्षीय लड़की, गांव नाहलवीं की 39 वर्षीय महिला और 13 वर्षीय लड़की, गांव समोह की 72 वर्षीय महिला और गांव पंजवीं के 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रविवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 15 सैंपल लिए गए। जिनमें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एक व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव निकला है। जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन लोग लापरवाह हो रहे हैं। सीएमओ ने लोगों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। रैल स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने कहा कि स्कूल को सैनिटाइज कर सोमवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें