फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्य गुणवत्ता नियंत्रक ने जांची बस्सी से तताहर सड़क की गुणवत्ता

Tue, 30 Sep 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। एफडीआर तकनीक से बनाई जा रही बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी-चंदरूही सड़क के टारिंग कार्य का लोक निर्माण विभाग के राज्य गुणवत्ता नियंत्रक प्रदीप भारद्वाज ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क की हो चुकी टारिंग के कार्य को गहनता से जांचा। बैलग से नगरोटा खड्ड बाजार तक तीन किलोमीटर सड़क के सैंपल लेकर कार्य की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता राजेश कुमार, भरेड़ी अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार, सड़क निर्माण कार्य में लगी निर्भय कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर वसीम खां और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
राज्य नियंत्रक प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि एफडीआर तकनीक से बनी सड़क का निर्माण कार्य सही तरीके से किया गया है। टारिंग का कार्य संतोषजनक पाया गया है। हालांकि बरसात के मौसम सड़क को काफी नुकसान हुआ। एफडीआर तकनीक से तैयार की गई इस सड़क का करीब छह किलोमीटर भाग बरसात के मौसम में भारी बारिश के कारण खराब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें