प्रदेश संगठन मंत्री सिद्वार्थन का सर्किट हाउस हमीरपुर में पहुंचने पर स्वागत करते प्रदेश भाजपा
हमीरपुर। भोटा में हमीरपुर भाजपा के विस्तारकों का अभ्यास वर्ग मंगलवार को आयोजित हुआ। इस अभ्यास वर्ग में प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से मौजूद रहे। अभ्यास वर्ग में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा के नूरपुर संगठनात्मक जिले से पार्टी विस्तारकों की बैठक लेकर यहां पहुंचे थे। इस अभ्यास वर्ग में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इसमें बूथ सशक्तीकरण और वोटर पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की फीडबैक भी ली गई। इस अभ्यास वर्ग में 30 के लगभग विस्तारकों ने हिस्सा लिया। अभ्यास वर्ग में शामिल होने से पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सर्किट हाउस हमीरपुर में रुके। यहां पर पहुंचने पर प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने उनका स्वागत किया। भोटा में आयोजित भाजपा के विस्तारकों के अभ्याय वर्ग में जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला मंहामंत्री और मंडल के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।