फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय सांझा उत्सव 28 मार्च से शिमला में होगा शुरू

Thu, 27 Mar 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य शहरी आजीविका मिशन की ओर से शहरी गरीबों के लिए मिशन के तहत राज्य स्तरीय सांझा उत्सव का आयोजन 28 मार्च से एक अप्रैल तक शिमला में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन 28 मार्च को शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। नगर निगम हमीरपुर आयुक्त राहुल चौहान ने कहा कि भारत सरकार की ओर से शहरी गरीबों के लिए नया मिशन लॉन्च किया है, जिसमें देश के 25 शहरों को पायलट सिटी के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में इस मिशन के तहत चंबा शहर को लिया गया है। सांझा उत्सव में प्रदेश के शहरी निकायों के स्वयं सहायता समूह, क्षेत्र आधारित संगठन और देश के कुछ अन्य राज्यों के स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय सांझा उत्सव का उद्देश्य मिशन का व्यापक प्रचार प्रसार करना, स्वयं सहायता समूहों और स्ट्रीट वेंडर्स को उनके हस्तनिर्मित उत्पादों और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें