फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पांच करोड़ की लंबित राशि बनी 18 करोड़ के भवन के लोकार्पण में बाधा

Thu, 27 Mar 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मुख्यालय मैहरे में मिनी सचिवालय के बहुमंजिला भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार को पांच करोड़ रुपये की अदायगी नहीं की है। जिस कारण इस भवन को लाकार्पित नहीं किया जा सका है। इस बहुमंजिला इमारत का कार्य 2023 में शुरू हुआ था। पहले इस भवन के निर्माण पर 13 करोड़ रुपये खर्च होने थे लेकिन पुन: रिवाइज्ड एस्टीमेट के बाद निर्माण कार्य पर 18 करोड़ रुपये खर्च हुए। मिनी सचिवालय का शिलान्यास 2011 में किया गया था लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। 11 साल बाद भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य की पांच करोड़ की अदायगी नहीं हो पाई है जिस कारण यह भवन जनता की सुविधा के लिए संचालित नहीं हो सका है।
विज्ञापन



सभी विभागों के दफ्तर एक साथ चलाए जाने का प्रावधान

बहुमंजिला भवन में पार्किंग के साथ-साथ सभी विभागों के दफ्तर एक साथ चलाए जाने का प्रावधान है। यहां पर करीब 65 कमरे, एक सभागार कक्ष है। वहीं कई ऐसे विभाग जो सालों से किराये के भवनों में चल रहे थे, उन्हें सरकारी छत मिलेगी। कैंटीन, खनन विभाग, राजस्व, हर मंजिल पर शौचालय की सुविधा सहित तमाम सुविधाएं इस भवन में मिलेगी।


मिनी सचिवालय के बहुमंजिला भवन का कार्य पूरा हो गया है। सरकार की ओर से लगभग पांच करोड़ की राशि जैसे ही प्राप्त होगी, उसे ठेकेदार को दिया जाएगा। उसके बाद ही इस भवन का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजिंद्र जुबलानी, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें