फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वतंत्रता दिवस पर बड़सर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Wed, 05 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित स्थल ताल से बदलकर बड़सर किए जाने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम बिझड़ी के स्थान पर बड़सर में आयोजित किया गया था और अब स्वतंत्रता दिवस समारोह का स्थल भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि ताल स्टेडियम राज्य स्तरीय आयोजन के लिए पर्याप्त सुविधाओं वाला मैदान है और क्षेत्रवासी लंबे समय से यहां किसी बड़े सरकारी कार्यक्रम के आयोजन की उम्मीद लगाए हुए थे। उन्होंने अंतिम समय में स्थल बदलने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।
स्थानीय लोगों में राज कुमार, विशाल शर्मा, अरविंद, पंकज कुमार सहित अन्य ने आरोप लगाया कि पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने के बावजूद ताल स्टेडियम को बड़े सरकारी आयोजनों के लिए प्राथमिकता नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि निर्णय में बदलाव नहीं किया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने कहा कि ताल स्टेडियम में बारिश के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम और अन्य प्रशासनिक पहलुओं का आकलन करने के बाद ही बड़सर को राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें