फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में तीन से पांच अप्रैल तक होगा राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल टूर्नामेंट

Sun, 29 Mar 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरेड़ी (हमीरपुर)। 47वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल (लड़के व लड़कियां) प्रतियोगिता का आयोजन तीन अप्रैल से पांच अप्रैल तक भरेड़ी के एक निजी स्कूल में किया जाएगा। जिला बास्केटबाल संघ हमीरपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
वहीं, प्रतियोगिता का शुभारंभ तीन अप्रैल को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर करेंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के अलग-अलग वर्गों में मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन समारोह पांच अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने व अन्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। जिला बास्केटबॉल संघ हमीरपुर ने इस खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें