आज के कार्यक्रम :
सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक घंघोट पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर:
आयुष विभाग के सौजन्य से पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे आंगनबाड़ी केंद्र गांव घुमारवीं में निशुल्क औषधीय पौधा वितरण एवं योग शिविर का आयोजित किया जाएगा।
भंडारा:
श्रीराधा कुंज आश्रम गोविंद धाम अमलैहड़ में आयोजित श्रीराम के विराम पर पूर्वाह्न 11:30 से शाम चार बजे तक भंडारा आयोजित होगा।
बैठक:
दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक पूर्वाह्न 11 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित होगी।
धार्मिक
द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर सौर में आयोजित शिव महापुराण कथा में कथा व्यास निर्मल शिव-सती विवाह का प्रसंग सुनाएंगे।