फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाएं सभी खंडाधिकारी : संघ

विज्ञापन
पेंशनर्स संघ इकाई बिझड़ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ बिझड़ी इकाई की मासिक बैठक प्रधान कर्म चंद सोनी की अध्यक्षता में सेन भगत मंदिर, मैहरे में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम विशेष रूप में उपस्थित रहे। खंड महासचिव परस राम ठाकुर ने बैठक संचालन किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान केसी गौतम ने गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खंड पदाधिकारियों से सदस्यता कार्यक्रम को चलाने के लिए रूपरेखा बनाने को कहा ताकि सभी ब्लॉक में सदस्यों से चंदा एकत्रित किया जा सके। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पेंशनरों की मांगों के बारे में समय-समय पर सरकार से पत्राचार किया जा रहा है।
बैठक में योग राज शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम, कर्म चंद सोनी, उत्तम चंद सोनी, अजीत दीवान, बालकृष्ण जसवाल, सुखदेव धीमान, देश राज, कमला जसवाल, बामदेव शर्मा, राम आसरा, तारा चंद शर्मा, उत्तम सिंह आजाद, अर्जुन सिंह सुमन, यशपाल सोनी, हरि चंद, हरवंश लाल, अजीत पटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें