फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसीसी भर्ती आवेदन तिथि बढ़ाए एसएसए : संघ

Sun, 23 Feb 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से बीआरसीसी भर्ती आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के महासचिव विजय हीर ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से नवंबर-2023 से शुरू समग्र शिक्षा अभियान बीआरसीसी भर्ती के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इसका आवेदकों को सही लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में गूगल लिंक से उन्होंने बीआरसीसी भर्ती के लिए आवेदन किया। मगर नवंबर, 2023 में एक कोर्ट केस में इस भर्ती में हाईकोर्ट ने स्टे लगाते हुए भर्ती प्रक्रिया रोक दी।
स्टे हटने के बाद प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया और गूगल लिंक फिर से शेयर कर दिया गया, जिसे कुछ दिन बाद बदल दिया गया। पहले गूगल लिंक से वेरिफिकेशन ई-मेल नहीं आती थी, जबकि बाद के लिंक में वह आने लगी। लिंक में बदलाव के चलते कई शिक्षकों ने नए लिंक से आवेदन नहीं भरे, क्योंकि वे पुराने लिंक से फॉर्म दो बार भर चुके थे।
विज्ञापन

छह दिसंबर 2024 को आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई, मगर पुरानी प्रक्रिया रद्द नहीं की गई। ऐसे में पहले से आवेदन कर चुके लोगों को पुन: फॉर्म भरने की जरूरत है या नहीं, यह भी असमंजस ही बना रहा। 24 दिसंबर, 2025 को आवेदन की अंतिम तिथि थी। इसके बाद गूगल फार्म ने कोई आवेदन नहीं लिया। फिर इस वर्ष बीआरसीसी भर्ती आवेदक की पहली सूची जनवरी में जारी की गई।
विज्ञापन

इसके तहत 317 आवेदकों के नाम की सूची जारी हुई और दो फरवरी तक उन आवेदकों से सबूत सहित प्रस्तुति ई-मेल से मांगी गई। जिन लोगों के नाम इस सूची में शामिल नहीं थे, मगर सबूत के रूप में समग्र शिक्षा अभियान से प्राप्त ई-मेल की प्रति मांगी जो कि अनेकों आवेदकों को कभी आई ही नहीं है। इसके बाद 19 फरवरी को फाइनल सूची जारी की गई। इसमें 944 आवेदकों के नाम जारी किए गए यानी 617 नए आवेदक जुड़ गए, मगर अभी तक अनेकों आवेदकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, जिसके चलते इसके खिलाफ मामला हाईकोर्ट जा सकता है। उन्होंने विभाग से तिथि को बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें