फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में लिली लिटिल फ्लावर स्कूल विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़/हमीरपुर। जिला के तीन शिक्षा खंडों में दो साल बाद खंड स्तरीय अंडर-14 (बाल) खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

इसमें शिक्षा खंड भोरंज, हमीरपुर और सुजानपुर के निजी और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। तीन दिवसीय खंड प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, दौड़ और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी।
हमीरपुर खंड की प्रतियोगिता उच्च पाठशाला ब्रहालड़ी में शुरू हुई। इसमें 19 स्कूलों के 220 विद्यार्थी पहुंचे। वॉलीबाल का पहला मैच लिली लिटिल फ्लावर स्कूल नाल्टी और बाल स्कूल हमीरपुर के बीच खेला गया। इसमें लिली लिटिल फ्लावर स्कूल नाल्टी ने दो-एक से जीता दर्ज की। बैडमिंटन में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने एसडी पब्लिक स्कूल दोसड़का को को दो-एक से हराया। कबड्डी में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर ने उच्च पाठशाला ब्रहालड़ी को, उच्च पाठशाला बाड़ी ने लिली लिटिल फ्लावर स्कूल नाल्टी और उच्च पाठशाला खियाह ने होली हार्ट पब्लिक स्कूल धनेड़ को हराया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के खानपान की उचित व्यवस्था की है। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका मंजूषा कुमारी, टीजीटी संजय कुमार, पूजा देवी, सुनील कुमार आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा खंड सुजानपुर की बीर बगेहड़ा स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 (बाल) खेलकूद प्रतियोगिता में 13 स्कूलों से 154 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शिक्षा खंड भोरंज की बडैहर स्कूल में हो रही प्रतियोगिता में 21 स्कूलों से 187 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें