हमीरपुर। जिले के चार और स्कूलों में खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में चार लाख रुपये, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा में पांच लाख, राजकीय उच्च पाठशाला खैरी में पांच लाख, राजकीय माध्यमिक पाठशाला अमनेड़ में चार लाख की लागत से इन खेल मैदानों का निर्माण होगा। स्कूलों में एससी-एसटी मेजर योजना के तहत ये मैदान बनाए जाएंगे।
इस योजना के तहत एसटी-एससी विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर बजट का प्रावधान किया जाता है।
स्कूलों में समय-समय पर खेल गतिविधियों का आयोजन होता रहता है। ऐसे में खिलाड़ियों को खेल मैदान बनने से काफी सुविधा मिलेगी। अभ्यास करने में आसानी होगी। जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति मेजर योजना के तहत चार स्कूलों में खेल मैदान बनाने का कार्य किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को लाभ मिलेेगा।