मिनी सचिवालय भोरंज के समीप बन रहा खेल मैदान। संवाद
- फोटो : 1
भोरंज (हमीरपुर)। मिनी सचिवालय भोरंज के समीप खेल मैदान लगभग तैयार हो गया है। करीब 90 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। निर्माण के बाद खेल मैदान से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
करीब 15 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस खेल मैदान का निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है। मैदान में डंगे लगाए जा चुके हैं। मैदान को समतल किया गया है। वहीं चहारदीवारी भी लगाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक भोरंज मिनी सचिवालय के आसपास पहले कोई समुचित खेल मैदान उपलब्ध नहीं था। मैदान उपलब्ध नहीं होने के कारण युवा वर्ग निराश था। मैदान की कमी को दूर करने के लिए बाजार क्षेत्र के पास मैदान बनाया जा रहा है। मैदान के निर्माण से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं वरिष्ठ लोग भी इस मैदान में शाम को टहल सकेंगे। युवाओं ने खेल निर्माण के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
कोट
मिनी सचिवालय भोरंज के समीप खेल मैदान का निर्माण जारी है। दस फीसदी कार्य बचा है, जिस जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज
मिनी सचिवालय भोरंज के समीप बन रहा खेल मैदान। संवाद