फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्लॉकों में पहुंचे प्री-प्राइमरी कक्षाओं के खेल उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में होगी सुचारु पढ़ाई
विज्ञापन

टिफिन बाॅक्स, बोतल, खेल सामग्री से पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी
समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों को बांटी जा रही खेल सामग्री
वर्तमान में जिले के 412 स्कूलों में संचालित है प्री-प्राइमरी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। समग्र शिक्षा और स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत जिले के 412 स्कूलों में दाखिल नौनिहाल अब बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाले खिलौनों और रोचक उपकरणों से पढ़ाई करेंंगे। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर ने छह ब्लॉकों में खेल सामग्री को आवंटित करने का कार्य शुरू कर दिया है। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होते ही स्कूलों में विद्यार्थी खेल-खेल से पढ़ाई कर सकेंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों को खेल-खेल में सभी विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार ने नई कवायद शुरू की है। इसके तहत प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायक खेल उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं।
इनके माध्यम से विद्यार्थी स्कूलों में आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। प्री-प्राइमरी संचालित प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को लंच बाक्स, स्कूल बैग, पानी की बोतल, पजल कार्ड्स, पिक्चर स्टोरी कार्ड्स, वर्क शीट्स, गतिविधि चार्ट्स, छात्र रिपोर्ट कॉर्ड, स्कूल रेडिनस बुकलेट, आओ गाएं, आओ खेले सहित पढ़ाई में सहायक उपकरणों का आवंटन किया गया है ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में कोई भी परेशानी न झेलनी पड़े। जिला के छह शिक्षा खंडों में स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार सामग्री का आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में बांटे गए बौद्धिक क्षमता वाले उपकरणों का प्रयोग स्कूल स्तर से लेकर विद्यार्थी घर पर भी कर सकेंगे। वहीं, प्राथमिक स्कूलों में प्रत्येक सप्ताह पठन पाठन में सहायक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को कठिन विषयों को पढ़ने में काफी सुविधा मिलेगी। इस बारे में प्री-प्राइमरी के जिला समन्वयक भवानी सिंह ने कहा कि जिले के 412 प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाले उपकरणों का आवंटन कर दिया गया है ताकि विद्यार्थी स्कूलों में खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के खेल अभ्यास सत्र आयोजित होंगे। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें