हमीरपुर। निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 29 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 29 जुलाई को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय बड़सर में उपस्थित होने का आग्रह किया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपनी लॉग इन आईडी बनाकर ट्रेनी के पदों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।